{"_id":"5c704389bdec2273934e2319","slug":"131550861193-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के शिक्षित होने से राष्ट्र होगा मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय माडर्न इंटर कालेज रोशनाबाद में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाभियान में छात्राओं को अपराजिता का मतलब समझाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाने से ही राष्ट्र मजबूत होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कसबा इंचार्ज रामरतन ने कहा कि छींटाकशी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है। उन्होंने यूपी 100, 1098 और 1090 वुमन हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की छात्राओं को सलाह दी। महिला सिपाही रीना यादव ने कहा कि आपात कालीन स्थिति में कहीं फंसने पर छात्राएं और महिलाएं 100 नंबर डायल करें। महिला पुलिस आकर उन्हें उनके घर तक छोड़कर आएगी। सिपाही संध्या यादव ने छात्राओं से कहा कि किसी से हार न मानने वाले को अपराजिता कहते हैं और महिलाएं अपने जीवन में किसी से हार नहीं मानती हैं। प्रधानाचार्य बृजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में जब बेटियां पढ़ेंगी, तभी राष्ट्र मजबूत होगा। बेटियों के प्रति लोग जागरुक हों। अदिति गंगवार ने कहा कि नारियों के गर्व और सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई और मदर टेरेसा जैसे महत्वपूर्ण नाम समाज में सम्मान से लिए जाते हैं। बेटियों और महिलाओं को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखें। छात्राओं ने भी आए लोगों से सवाल-जवाब किए, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, सहायक अध्यापक अनिल कुमार, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, राजकिरन और ऋषभ कुमार आदि रहे।