{"_id":"5c6af5dbbdec224db8527250","slug":"131550513627-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारों की मदद के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारों की मदद के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए व्यापारी नेताओं ने हाथ बढ़ाए हैं। व्यापारियों ने नगरपालिका चेयरमैन व सभासदों के सहयोग से नगर से 65 हजार सहायता राशि एकत्र की है।
नगर पालिका कार्यालय में व्यापार मंडल कंछल गुट के व्यापारी नेता व सभासद एकत्र हुए। वहां एसडीएम अनिल कुमार, चेयरमैन सुनील कुमार चक पहुंचे। सभी ने अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद व्यापारी नेता व सभासद सिर पर टोपी हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़े। उनके साथ दान पात्र लेकर लोग चल रहे थे।
व्यापारियों ने नगरपालिका से मुख्य बाजार से होते हुए रेलवे स्टेशन तक सहायता राशि एकत्र की। नगर के लोगों ने शहीदों के परिवार की मदद के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 65 हजार रुपये एकत्र हुए। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने 31 हजार रुपये चंदा दिया।
विज्ञापन
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया शहीदों के परिवारों की मदद के लिए एक लाख एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। प्रांतीय नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, अमित सेठ, मुकेश दुबे, मुकेश गोस्वामी, रश्मी दुबे, अर्चना चौहान, आसिफ मंसूरी, नरेश शर्मा, मनोज गंगवार, मुकेश वर्मा बुलाकी, लखपति बाबू सक्सेना, संजीव गुप्ता, अजय शाक्य, अतुल गुप्ता लोग मौजूद रहे। नगर में अखिल भारत हिंदू महासभा के अमित मिश्रा, कृष्णगोपाल पाठक, कुलदीप मिश्रा, प्रांशू, विक्की, मनीष गौड़, आदि ने कैंडल मार्च निकाला।