{"_id":"5c378945bdec22732a0a30f0","slug":"131547143493-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के हूटर बजाकर किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के हूटर बजाकर किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शोहदे से परेशान होकर सुसाइड नोट छोड़कर घर से छात्रा के चले जाने की घटना के बाद गुरुवार को एसपी ने शोहदों पर शिकंजा कसने को फ्लैग मार्च किया। इसमें हूटर की आवाज सुनकर कालेज व स्कूलों के आसपास घूमने वाले शोहदे भाग गए। एसपी ने रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ तक फ्लैग मार्च कर जगह-जगह दुकानों पर खड़े लोगों से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के झोलों की तलाशी ली गई।
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के निर्देश पर शोहदों पर शिकंजा कसने को दोपहर के समय जीजीआईसी, जीआईसी फतेहगढ़ के पास यूपी 100 की गाड़ियां खड़ी रहीं। एसपी फतेहगढ़ कोतवाल, यातायात प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक के साथ पुलिस बल को लेकर फ्लैग मार्च को निकले। फ्लैग मार्च में यूपी 100 की बाइक आगे हूटर बजाते हुए चली। इसके साथ अन्य गाड़ियों के भी हूटर तेजी से बजते रहे। हूटरों की आवाज सुनकर स्कूलों के आसपास घूमने वाले शोहदे भाग गए। एसपी फोर्स के साथ कचहरी तिराहा होते हुए विकास भवन रोड से फतेहगढ़ चौराहे पर आए।
उन्होंने जगह-जगह रुककर सड़क किनारे खड़े युवकों से पूछताछ की। इसके बाद भोलेपुर रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च कर दुकानदारों से भी जानकारी ली और अराजकतत्वों को न खड़े होने की हिदायत दी। भोलेपुर हनुमान मंदिर के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग मोड़ पर दो युवक बाइक से आ रहे थे। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने उनको रोक लिया और लाइसेंस व अन्य कागज चेक किए। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के बाहर स्कूल बस खड़ी थी। उसमें बच्चे बैठे थे। चालक से एसपी और यातायात प्रभारी ने पूछताछ कर वाहन के कागजों की जांच की।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे युवकों के बैगों को चेक किया। इसके बाद एसपी और पुलिस बल वहां से चला गया। शहर में लाल दरवाजे से होते हुए चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च निकाला गया।