{"_id":"5c36320dbdec2256d743da78","slug":"131547055629-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की पत्नी का डायरेक्टर बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की पत्नी का डायरेक्टर बनना तय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी संघ डायरेक्टर पद पर भाजपा जिला महामंत्री की पत्नी का निर्विरोध डायरेक्टर बनना लगभग तय हो गया है। बुधवार को उनके विरोध में किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
जिला सहकारी संघ रेटगंज में व्यक्तिगत डायरेक्टर पद के लिए बुधवार को आरओ अतिरिक्त एसडीएम रमेशचंद्र यादव और एआरओ नायब तहसीलदार पवन गुप्ता की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन के दौरान कार्यालय परिसर में भाजपाइयों का हुजूम पहुंच गया। भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर की पत्नी पूनम सिंह ने एआरओ और आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ कोई भी नामांकन दाखिल न होने पर उनका निर्विरोध डायरेक्टर बनना लगभग तय है। भाजपाइयों ने पूनम सिंह को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।
एआरओ नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि जिला सहकारी संघ में 12 डायरेक्टर और एक व्यक्तिगत डायरेक्टर का पद होता है। 12 डायरेक्टर बन चुके हैं। व्यक्तिगत डायरेक्टर के लिए भाजपा की पूनम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को व्यक्तिगत डायरेक्टर पद का चुनाव होना है। उसी दिन विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष फतेहगढ़ रामवीर चौहान, पीयूष त्रिपाठी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला आदि रहे।