फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 samples of food items fail in testing, case will be filed

Farrukhabad News: जांच में खाद्य पदार्थों के 13 नमूने फेल, दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
13 samples of food items fail in testing, case will be filed
फर्रुखाबाद। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के 13 नमूने फेल पाए गए। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ चलाए अभियान के दौरान नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। वहां से आई जांच रिपोर्ट में 13 नमूने फेल हो गए। फतेहगढ़ की छोटी जेल चौराहा स्थित कौशल किशोर की दुकान से मूंगफली दाना, सेन्ट्रल जेल चैराहा पर फेरी विक्रेता बृजेश कटियार उर्फ टेम्पू व अनुज कुमार की केन से दूध का नमूना जांच में अधोमानक मिला।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रकाबगंज कलां स्थित मो.शकील की दुकान छेना में वाह्य पदार्थ की मिलावट, आवास विकास कालोनी में फेरी विक्रेता शिवमंगल सिंह की केन से दूध व सगीर अहमद की दुकान से खाद्य पदार्थ कैंडेड पपाया क्यूब्स का नमूना फेल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजबाग स्थित अखिल कुमार गंगवार के फौजी ढ़ाबा से अरहर की दाल, रजीपुर स्थित प्रवीन प्रताप की दुकान से पनीर, धमगवां स्थित मो.रहीस के पुराना राजभोग फैमिली ढाबा से पनीर का नमूना अधोमानक पाया गया।
कायमगंज में जटवारा रोड स्थित अरुण कुमार गुप्ता की रौनक कन्फैक्शनरी से ब्रांडेड जेम्स चॉकलेटी का नमूना अधोमानक व असुरक्षित, नवाबगंज में मंझना रोड स्थित धर्मेन्द्र सिंह राठौर की दुकन से पनीर, बरझाला निकट पटेल धर्मकांटा, कायमगंज स्थित रेशव की दुकन से पनीर व रोहिला चौराहा मोहम्मदाबाद स्थित देवानंद की दुकान से गेहूं के आटा का नमूना फेल हुआ है।

सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि कारोबारियों को नोटिस दिया गया है। आयुक्त से स्वीकृति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में वाद दायर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed