फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 inmates including Central prison inmate

सेंट्रल जेल के कैदी सहित 13 लोग संक्रमित

Thu, 17 Dec 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
13 inmates including Central prison inmate
फर्रुखाबाद। जनपद में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल का एक कैदी भी शामिल है। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4516 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि बुधवार को 100 कैदी व तीन स्टाफ की जांच हुई थी। इनमें एक कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा घुमना निवासी युवक व अधेड़, नगला मसेनी निवासी युवक, कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी महिला, नवाबगंज के गनीपुर जोगपुर निवासी अधेड़, राजेपुर निवासी युवती कोरोना संक्रमित निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी युवक व बालक, महोई निवासी युवक, नगला अखई निवासी महिला, जसमापुर निवासी किशोर व कबीरनगर निवासी युवक भी कोरोना की चपेट में है।

जिले में अब तक 4516 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4318 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 79 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी जिले में 119 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed