फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 flood shelters and 33 flood posts were built in Rajepur area

Farrukhabad News: राजेपुर क्षेत्र में 13 बाढ़ शरणालय व 33 बाढ़ चौकी बनीं

Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
13 flood shelters and 33 flood posts were built in Rajepur area
अमृतपुर। बाढ़ से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में 13 बाढ़ शरणालय व 33 बाढ़ चौकी बनाई हैं। लेखपाल सचिव व रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, एएनएम की ड्यूटी भी लगा दी है। इससे गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने पर पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश होने से नरौरा बांध, खो, हरेली, रामनगर बांध से गंगा व रामगंगा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ आ जाती है। दोनों नदियों के किनारे दर्जनों गांव बसे हैं। इससे बाढ़ आने पर यह ग्रामीण प्रभावित होते हैं। बाढ़ से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने व भोजन के लिए 13 बाढ़ शरणालय व 33 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ शरणालय प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर राजपुर, अमर ज्योति इंटर काॅलेज गनुआपुर गलारपुर, पीएचसी अमृतपुर, तहसील मुख्यालय, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर, पीएचसी सबलपुर, प्राथमिक विद्यालय जैनापुर, जूनियर हाईस्कूल दहलिया, बदनपुर, पीएचसी जिठौली, जूनियर हाईस्कूल आंतर , पीएचसी सरह, टोकाघाटा आश्रम शामिल हैं। इनमें पशु चिकित्साधिकारी, कानूनगो, सचिवों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 33 बाढ़ चौकी बनाकर लेखपाल, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, एएनएम की ड्यूटी लगाई गई। तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया है कि बाढ़ आने पर सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


इन गांव में बनाई गईं बाढ़ चौकी
प्राथमिक विद्यालय चपरा, हुसैनपुर राजपुर, साधन सहकारी समिति कुम्हरौर, जूनियर हाईस्कूल अमैयापुर,प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पमारान, कोलासोता, पिथनापुर, जूनियर हाईस्कूल अमृतपुर में दो, जूनियर हाईस्कूल हमीरपुर परतापुर, प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त,ताजपुर, बरुआ, भाऊपुर चौरासी, राजेपुर, कड़क्का, नगरिया जवाहर, गांधी, दहेलिया में दो, राजेपुर राठौरी , खंडौली, कनकपुर, भरखा, सलेमपुर, आंतर, सवासी, कड़हर, जूनियर हाईस्कूल बदनपुर, महमदगंज, टोका घाट में बाढ़ चौकी बनाई गई है। इन चौकियों पर लेखपाल , रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, एएनएम आदि की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed