{"_id":"668065f1baaefb258203c1b7","slug":"13-fine-for-running-dirty-and-unregistered-food-business-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-112892-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंदगी व बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में 13 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंदगी व बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार करने में 13 का चालान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने व गुणवत्ता देखने के लिए शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दुकान में गंदगी व बिना पंजीकरण कारोबार करने में 12 दुकानों का चालान किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डाॅ. शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्र, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों पर गंदगी होने के साथ बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार होता मिला। इस पर टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन पर गुडड्न गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, जसमई दरवाजा स्थित मनोज व प्रदीप कुमार की दुकान का चालान किया। फतेहगढ़ में कचहरी के सामने महेंद्र प्रताप, कैलाश चंद्र बाथम, शहर के लोहाई रोड स्थित राजेश (डोसा वाले), बहादुरगंज तराई में होली मैदान के निकट स्थित अभिषेक की दुकान का चालान किया गया।
इसके अलावा टीम ने मोहम्मदाबाद में बेवर रोड स्थित इन्द्रजीत, हरि मोहन कुशवाहा व आशाराम, नबावगंज में बबना चौराहा स्थित नरेंद्र कुमार बाथम, कस्बा चौराहा पर संजेश कुमार की दुकान का टीम ने चालान किया।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि दो दिन चलाए गए अभियान के दौरान गंदगी में खाद्य पदार्थ रखे होने और बिना पंजीकरण कारोबार करने में 13 दुकानों का चालान किया गया है।