फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.25 kg silver jewellery and Rs 50,000 stolen from shop

Farrukhabad News: दुकान से सवा किलो चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
1.25 kg silver jewellery and Rs 50,000 stolen from shop
फोटो-2 चिलसरा में सर्राफा दुकान पर लगा नकब। संवाद
शमसाबाद। चिलसरा बाजार में सोमवार रात को चोरों ने सराफा की दुकान में नकब लगाकर 50 हजार की नकदी व करीब सवा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोरों ने पास में ही परचून की दुकान से भी नकदी व सरसों की दो बोरियां चोरी कीं। पुलिस ने जांच की, मगर दोनों मामलों में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के चिलसरा बाजार में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा निवासी जितेंद्र वर्मा की सराफा की दुकान है। सोमवार को दुकान बंद कर जितेंद्र वर्मा घर चले गए। रात किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में नकब लगाई।
अंदर घुसे चोर गोलक में रखी नकदी व चांदी के जेवर व कतरन चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह दुकान में नकब लगा देखा तो दुकानदार जितेंद्र व पुलिस को सूचना दी। पुलिस व जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की। साथ ही आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। जितेंद्र वर्मा ने बताया कि चोर गोलक में रखे 50 हजार रुपये व लगभग सवा किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। वह सोने-चांदी के जेवर व नकदी रोजाना घर वापस ले जाते हैं। सोमवार को दुकान बंद करने के दौरान वे भूल गए। उन्होंने बताया कि करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चिलसरा निवासी लंकुश की चिलसरा बाजार में परचून की दुकान है। चोर दुकान की छत पर चढ़े और जाल खोलकर नीचे उतर गए। चोर गोलक से चार हजार की नकदी व दो बोरी सरसों की चोरी कर ले गए।

लंकुश ने बताया कि सुबह दुकान खोलने आए तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि करीब 11 हजार का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अभी किसी दुकानदार ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed