फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   124cow are sick

कुड़री सारंगपुर गोसदन में 124 गोवंश पर 6 कुंतल मिला भूसा

Thu, 17 Oct 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
124cow are sick
कुडरी सारंगपुर गोशदन का निरीक्षण करते डीपीआरओ। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के कुड़रीसारंगपुर गांव स्थित गोसदन का गुरुवार को डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। वहां 124 गोवंश के सापेक्ष मात्र 6-7 क्विंटल भूसा मिलने पर नाराजगी जताई। गोसदन में कीचड़, मक्खियों का प्रकोप देख उन्होंने साफ-सफाई और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुंडरी सारंगपुर में बने स्थायी गोसदन में 124 गोवंश रखे जा रहे हैं। गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने वहां निरीक्षण किया। उन्होंने चारे का भंडारण देखा तो मात्र 6-7 क्विंटल भूसे का स्टाक मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पूछताछ में प्रधान ने बताया कि भूसा खरीदा जा चुका है। ट्रक पर लोडिंग हो गई, जल्द भूसा आ जाएगा। वहीं एक स्थान पर पानी भरा होने व कीचड़ से मक्खियों की भरमार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की व्यवस्था को दो हैंडपंप लगे होने पर डीपीआरओ ने सबमर्सिबल लगवाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि गोसदन में एक बछिया खुजली से बीमार मिली। उसका उपचार कराया गया।
सहभागिता योजना के तहत 16 गाय चार किसानों को दी जा रही हैं। इससे गोसदन में 108 गोवंश रह जाएंगे। फिलहाल अन्य गोसदनों से यहां व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने साफ-सफाई व भूसा-दाना की व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बलीपट्टी में बदायूं मार्ग के किनारे दो दिन से गाय मरी पड़ी हैं। निराश्रित गाय के शव को कोई उठाने भी नहीं पहुंचा। इससे बदबू उठने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed