फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रोडवेज बस स्टेशन से उड़नदस्ता ने 6 बंडल माल पकड़ा

रोडवेज बस स्टेशन से उड़नदस्ता ने 6 बंडल माल पकड़ा

Sun, 17 Mar 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन से उड़नदस्ता ने 6 बंडल माल पकड़ा
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में छह बंडल माल देख अधिकारियों ने दो युवकों से पूछताछ की। सही जवाब व कोई कागजात न मिलने पर अधिकारियों ने सभी बंडल कब्जे में ले लिए। पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों के खिसकने पर एएसडीएम ने उड़नदस्ते में लगे दरोगा को निलंबित कराने की चेतावनी दी। वहीं, बंडलों के संबंध में एक अन्य युवक सफाई देने लगा। अधिकारियों ने उसको पकड़ कर पकड़े गए माल समेत लोडर से कोतवाली भेज दिया। सेल टैक्स विभाग के अफसरों ने कोतवाली पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में वाहनों की चेकिंग के लिए विधानसभा क्षेत्रवार उड़नदस्तों की तीन-तीन टीमें वाहन चेकिंग को लगाई गई हैं। रविवार को विशेष चेकिंग अभियान के तहत उड़नदस्ता टीम के नोडल अधिकारी एसटीओ अतुल तिवारी के साथ एएसडीएम बिजेंद्र कुमार, एसडीएम अमृतपुर बसंत कुमार गुप्ता के अलावा डॉ. देवेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. रमेश चंद्र शाक्य व डॉ. सतेंद्र कुमार की उड़नदस्ता टीमें रोडवेज बस अड्डा के पास वाहन चेकिंग कर रही थीं। टीम के साथ पुलिस व वीडियोग्राफर भी मौजूद थे। इसी बीच अधिकारियों को जानकारी मिली कि चुनाव में बांटने को लाई गई सामग्री बस स्टेशन परिसर में पड़ी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को छह बंडल (बोरा) सामग्री पड़ी मिली। बंडलों के पास खड़े दो युवकों से बंडलों के संबंध में पूछताछ की तो वह अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कोई कागजात दिखा सके। इस पर एएसडीएम ने सभी बंडल कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में लेने के आदेश दिए। लोडर मंगवाकर उसमें सभी छह बंडल लदवाए गए। इसी बीच मौका पाकर दोनों युवक वहां से खिसक गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर एएसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद दरोगा विनीत कुमार ने एसपी को रिपोर्ट देकर दरोगा को निलंबित कराने की बात कही। इसी दौरान वहां मौजूद मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट निवासी खड़ा तीसरा युवक सफाई देने लगा। इसपर पुलिस ने बरामद माल के साथ युवक को कोतवाली भेज दिया। इसके बाद भी अधिकारियों ने कई वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को एक कार में दो शराब की बोतलें मिलीं। कार चालक ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा है। इस कारण पुलिस ने उसको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद किए गए बंडल कोरियर से मयंक निवासी आईटीआई चौराहा के पास आए थे। बंडलों में कुर्ते व अन्य कपड़े छपाई के लिए आए थे। सभी बंडल कोरियर से संबंधित थे और उनके बिल बंडल में रखे मिले। जबकि कुछ सामान हेडफोन, लीड, चार्जर, स्पीकर व एक लहंगा के कोई कागज नहीं थे। यह सेल टैक्स चोरी का मामला है। इसकी जानकारी देकर सेल टैक्स कमिश्नर विजय त्रिपाठी को कोतवाली बुलाया गया। वह सामग्री की कीमत का आकलन कर रहे हैं। अगर मयंक सामग्री के कागज नहीं दिखा पाया तो उस पर सेल टैक्स विभाग की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना भरने के बाद हीं सभी सामान सुपुर्दगी में दिया जाएगा। जो युवक पकड़ा गया था। वह मयंक का परिचित था। उसको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed