{"_id":"657c999ea4fcbf3f43018c75","slug":"12-samples-failed-in-food-testing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-6227-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों की जांच में 12 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों की जांच में 12 नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में अगस्त व सितंबर में चलाए गए अभियान में लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई गई। मिलावट होने से 12 नमूने फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ अभियान चलाकर नमूने लिए थे। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में 12 नमूने फेल पाए गए। इसमें शहर के मोहल्ला गनेश प्रसाद स्ट्रीट साहबगंज चौराहा स्थित अमित गुप्ता की दुकान से व आवास विकास स्थित कौशल कटियार के सिल्वर प्लेट भोजनालय से सरसों के तेल का नमूना अधोमानक पाया गया।
किराना बाजार स्थित तरुण गुप्ता के उदय स्वीट्स से घेवर व बीबीगंज स्थित राहुल की दुकान से मैदा का नमूना जांच में फेल हो गया। रेलवे रोड स्थित अशोक कुमार की दुकान से छेना व शास्त्री नगर कमालगंज स्थित विपिन कुमार की दुकान से छेना में मिलावट होने की पुष्टि हुई। आजाद नगर मोहम्मदाबाद स्थित विजय गुप्ता की दुकान से सरसों का तेल, मंझना बाजार शमसाबाद स्थित उमेश चंद्र गंगवार की दुकान से बेसन, नवाबगंज स्थित अनुज कुमार की दुकान से काली मिर्च, घसिया चिलौली कायमगंज स्थित बृजमोहन की दुकान से मैदा का नमूना अधोमानक व असुरक्षित पाया गया है।
विज्ञापन
शमसाबाद के गांव अर्रापहाड़पुर स्थित गजेंद्र सिंह पाल की दुकान से व मुरहास कन्हैया मोहम्मदाबाद स्थित विवेक कुमार की दुकान से दूध का नमूना अधोमानक पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाह नवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। आयुक्त से अनुमोदन मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(प्रथम) व एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।