फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 IAS officers will see the reality of facilities in the district.

Farrukhabad News: जिले में सुविधाओं की हकीकत देखेंगे 12 आईएएस

Thu, 06 Nov 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
12 IAS officers will see the reality of facilities in the district.
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में सुविधाओं की हकीकत देखने के लिए 12 आईएएस अधिकारियों की टीम 8 नवंबर को आएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 12 आईएएस अधिकारी जिले का निरीक्षण करेंगे। इसमें 6-6 अधिकारियों के दो समूह रहेंगे। वह जिले में प्रवास करेंगे। 6 अधिकारी पिलखना गांव में जाएंगे और छह अधिकारी दारापुर गांव में जाएंगे। वहां सफाई, शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण व्यवस्था, पेयजल, विकास परक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इससे सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का स्वयं निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन

8 नवंबर को एसडीएम गजराज सिंह अगवानी कर अधिकारियों को प्रवास नारायण आश्रम तक पहुंचाएंगे। 9 नवंबर को अधिकारी सुबह 9 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगे। इसके बाद पिलखना व दारापुर जाएंगे, वहां सभी जिला स्तरीय अधिकारी संकलित सूचना के साथ मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर की शाम 6 बजे कायमगंज नगर पालिका परिषद का निरीक्षण कर वहीं रात्रि प्रवास करेंगे। 13 नवंबर को नारायण आश्रम पांचालघाट से एसडीएम गजराज सिंह उन्हें विदाई देंगे। प्रवास के दौरान अधिकारी कंपिल, संकिसा, नीबकरोरी आदि पर्यटक स्थल भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed