फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 cottage spark burnt

चिंगारी से 12 झोपड़ी जलीं

Fri, 10 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 cottage spark burnt
कमालगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव कल्लू नगला में तार में स्पार्किंग होने
विज्ञापन
से निकली चिंगारी से 12 झोपड़ियां जल गईं। घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उधर, हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो किसानों की फसल जल गई।

गांव कल्लू नगला निवासी लक्ष्मन वर्मा के छप्पर के ऊपर से घरेलू बिजली का तार निकला है। शुक्रवार को तार आपस में टकराने से हुई स्पार्किंग से चिंगारी छप्पर में जा गिरी। चिंगारी ने छप्पर में आग लगा दी। हवा चलने के चलते आग ने पड़ोसी उमेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, गुड्डू, ब्रजेश कुमार, संजय, राहुल, ब्रजेंद्र, सुरेश, संजू और प्रकाश की झोपड़ियों को भी

चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड गांव के मुख्यमार्ग पर पहुंची लेकिन रास्ता संकरा होने के चलते मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में ग्रामीणों की नगदी, घरेलू सामान और अनाज जल गया। प्रधान

प्रमोद यादव ने बताया कि सूचना के बावजूद लेखपाल नहीं आए। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आग से उनका घरेलू सामान और अनाज आदि जल गया। उन्होंने आर्थिक सहायता दिलवाए जाने की मांग की है। उधर, गांव उगरापुर में वीरपाल निवासी कालाझाला और अहिबरन निवासी उगरापुर के खेत हैं। इन लोगों के खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। खेत के ऊपर से ही हाईटेंशन

लाइन निकली है। शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अहिबरन और वीरपाल के खेतों में जा गिरा। इससे इनके गेहूं में आग लग गई। आग लगी देख ग्रामीणों ने बिजली कटवाई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अहिबरन और वीरपाल ने बताया कि उन लोगों की करीब एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed