{"_id":"68fe64a9c8ddcf3beb0dc98b","slug":"118-crore-rupees-spent-on-the-revamp-plan-yet-the-power-lines-are-hanging-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131808-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रिवैंप योजना में 118 करोड़ खर्च, फिर भी झूल रहे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रिवैंप योजना में 118 करोड़ खर्च, फिर भी झूल रहे बिजली के तार
Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12 कमालगंज के नसरतपुर में खेत से ऊपर से गुजरी बिजली लाइन। संवाद
फर्रुखाबाद। जनपद में रिवैंप (आरडीएसएस) योजना के तहत 118 करोड़ रुपये खर्च कर बिजली की लाइनों का सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।
ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर अधिक दूरी पर पोल लगे होने से झूल रहीं बिजली की लाइनें जानलेवा बनी हुई हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
शासन से जनपद में रिवैंप योजना के तहत 118 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कराया गया। काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके तहत आबादी वाले क्षेत्र में खुली एचटी व एलटी लाइनों को हटाकर बंच केबल डालने का काम किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा दो खंभों के बीच की दूरी अधिक होने पर बीच में खंभा लगाने, जर्जर बंच केबल बदलने और लाइन लॉस रोकने की व्यवस्था आदि कार्य कराया गया। फिलहाल यह सभी कार्य फाइलों में लगभग पूर्ण हो चुके हैं।
इसके बावजूद कई स्थानों पर झूलती लाइनों से व्यवस्था बदहाल दिख रही है। कई स्थानों पर जमीन से पांच से 10 फीट ऊंची लाइनें झूल रही हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
तार टूटने का बना खतरा
कमालगंज। इन दिनों खेतों में आलू बोआई चल रही है। इससे किसान भी खेतों में व्यस्त हैं। खेतों में झूल रहीं एचटी व एलटी लाइनें किसानों के लिए मुसीबत बनी हुईं हैं। एक पोल से दूसरे पोल की दूरी अधिक होने तार झूल रहे हैं। इसके लिए न तो बीच में पोल लगवाया जा रहा है और न ही लाइन कसवाई जा रही है। क्षेत्र के नसरतपुर, पसईनगला, जरारी सहित कई गांव में यही हालात हैं।
गुरुवार को गांव जरारी में खालिद के खेत में ट्रैक्टर व मशीन से आलू की बोआई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन पर सवार गांव का सुफियान (20) व असद (18) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक यहां हुई घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन ऊंची कर दी, लेकिन अन्य स्थानों पर अभी भी लाइनें झूल रही हैं।
गांव नौगवां निवासी अनिल कुमार के खेत के ऊपर से हाईटेंशन व एलटी लाइन गुजरीं हैं। यहां काम कर रहे मजदूर मुर्शीद ने बताया कि झूलती लाइन के नीचे काम करते समय तार टूटने का खतरा बना रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव जहानगंज निवासी भूपेंद्र के खेत से निकली एचटी लाइन के तार पांच फीट ऊंचाई पर झूल रहे हैं।
हादसे का डर
नसरतपुर निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि उसके खेत से एलटी लाइन निकली है। जमीन से करीब दस फीट ऊपर झूल रही लाइन से कभी भी हादसा होने का डर बना है। लाइन हटाने के लिए बिजली विभाग में कई शिकायत की, लेकिन बिजली कर्मचारी रुपये की मांग करते हैं।
टैक्टर में छू रहे तार
पसईनगला निवासी विनोद कुमार का कहना है कि उनके खेत के ऊपर से 11 केवी की लाइन गुजरी है। करीब सात फीट ऊपर झूलती लाइन के तार अक्सर ट्रैक्टर की छतरी में छू जाती है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका है।
नहीं सुन रहे बिजली अधिकारी
नवाबगंज। कस्बा स्थित दुर्गा इंटर कालेज के पीछे एचटी लाइन झूल रही है। ट्रैक्टर या बड़े वाहन निकलने के दौरान तार छूने से कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा गांव नहरोसा जाने वाले मार्ग पर एचटी लाइन, गांव बरतल में निजी नलकूप तक तार झूल रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि रिवैंप योजना में प्रस्तावित 118 करोड़ का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिजनेस प्लान में भी काम कराया जा रहा है। सभी अवर अभियंताओं से सर्वे कराकर झूलती लाइनें ठीक कराने के बाद उनसे इस बात का प्रमाणपत्र भी लिया जाएगा। इसके बाद झूलती लाइन मिलने पर संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।