{"_id":"5cc5e2debdec22073226174f","slug":"11556472542-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए मंडी समिति से सुरक्षा बलों के साथ मतदान कार्मिकों की रवानगी हुई। समूचा मंडी परिसर कार्मिक और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ से आबाद रहा। वाहनों की बड़ी संख्या होने के बाद भी सभी काम व्यवस्थित तरीके से हुए। चुनाव से जुड़े अधिकारी दिनभर पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
रविवार को मंडी समिति परिसर से मतदान कार्मिकों को सुरक्षा बल के साथ संबंधित बूथों पर भेजने का काम शुरू हुआ। इस काम के लिए मंडी में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से पंडाल लगाए गए, जहां से मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव सामग्री वितरण का काम शुरू हुआ।
सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए विधानसभा वार इंतजाम किए गए थे। जिम्मेदारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कार्मिकों को सामग्री देकर रवाना किया। उनके साथ सुरक्षा बल के जवान भी भेजे गए। मतदान कार्मिकों की रवानगी के दौरान मंडी परिसर में मेला सा नजारा दिखा।
विज्ञापन
कई मतदान कर्मी निजी वाहनों से चुनाव सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी और मतदान कर्मी साथियों के इंतजार में वाहनों में बैठे दिखे। वाहनों को विधानसभा क्षेत्रवार तरीके से मंडी में खड़ा कराया गया, जिससे किसी को परेशानी न हो। इतने इंतजाम होने के बाद भी देरी से आए कुछ कार्मिक पूछताछ कर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के काउंटरों पर पहुंचे।
काम ना आए बहाने : मतदान को ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिक मंडी में भी ड्यूटी कटवाने की आस में आए। ड्यूटी से बचने के लिए तमाम बहाने अपनाए, लेकिन कोई बहाना काम नहीं आया। कुछ लोगों ने बीमारी के बहाने भी बनाए जब कुछ फायदा नहीं हुआ तो ईवीएम उठाकर चल दिए।
मशीन ओके, बैटरी 99 फीसदी : मंडी में सजाए गए विधानसभा वार काउंटरों से ईवीएम और सामग्री का वितरण हुआ। मतदान कर्मियों ने इसे लेने के बाद मिलाया। पीठासीन अधिकारी ने सामग्री और ईवीएम, वीवीपट के बारे में साथी से पूछा तो उसने बताया कि सामग्री पूरी है मशीन ओके, लेकिन बैटरी 99 फीसदी चार्ज है।
डीएम बोलीं, सभी बच्चों को लेकर आ गईं : मंडी में चुनाव सामग्री लेने के लिए कई महिला कार्मिक बच्चों को लेकर पहुंची। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला कार्मिक चाहें तो अपने बूथ देखकर घर वापस आ जा सकती हैं। लेकिन सुबह उन्हें पांच बजे बूथ पर पहुंचना होगा।
इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सभी बच्चे लेकर आ गईं।
गर्मी से परेशान दिखे कार्मिक: मंडी में मतदान सामग्री वितरण के दौरान तेज धूप और लू के थपेड़े से सभी परेशान थे। तापमान के प्रकोप से हर कोई परेशान दिखा। प्रशासन द्वारा लगवाए गए टेंट व पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में तमाम कार्मिक पेड़ की छांव तलाशते नजर आए।
बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, शाम 6 बजे तक मतदान
आसपास के क्षेत्रों में जल्द तो दूरदराज के क्षेत्रों में देर से पहुंची पार्टी, साथ गए सुरक्षा बल के जवान भी
जिलाधिकारी, एसपी व अन्य आला अधिकारियाें की निगरानी में हुए सभी काम