फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सम्मान निधि को 97 हजार किसानों का डाटा अपलोड

सम्मान निधि को 97 हजार किसानों का डाटा अपलोड

Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सम्मान निधि को 97 हजार किसानों का डाटा अपलोड
फर्रुखाबाद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी की जानी है, इसके लिए शुक्रवार को डाटा फीडिंग में आपरेटरों की संख्या बढ़ाने के साथ काम में भी तेजी आ गई। शुक्रवार सुबह तक की रिपोर्ट के अनुसार एक लाख 29 हजार 239 किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इसमें 97,253 किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन


दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में 6000 रुपये वार्षिक मिलेंगे, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 50 कंप्यूटरों पर रात-दिन किसानों का डाटा फीडिंग करवाया जा रहा है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा योजना में पहली किस्त जारी करने की घोषणा कार्यक्रम भी आ चुका है।
विज्ञापन


इससे शुक्रवार को डाटा फीडिंग में और तेेजी आ गई। कई विभागों के कंप्यूटर आपरेटर फीडिंग के लिए बढ़ा दिए गए, जिससे अधिक से अधिक किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि 97 हजार 253 किसानों का डाटा शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। कुल एक लाख 29 हजार 239 किसानों की डाटा फीडिंग हो चुकी है। इनमें 6008 किसान अपात्र हैं।


उपकृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। घोषणा के बाद पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। जिले के 42 हजार किसानों के खाते में उसी दिन सम्मान निधि की पहली किस्त के 2000 रुपये आ जाएंगे। शेष किसानों को दो मार्च के बाद पहली किस्त जारी की जाएगी।

सम्मान निधि : 97 हजार किसानों का डाटा अपलोड

जिले में 1.29 किसानों की हो चुकी डाटा फीडिंग
24 फरवरी को पहली किस्त जारी होगी पहली किस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed