फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अब हैसियत प्रमाण पत्र को घर बैठे करें आन लाइन अवेदन

अब हैसियत प्रमाण पत्र को घर बैठे करें आन लाइन अवेदन

Mon, 07 Jan 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
अब हैसियत प्रमाण पत्र को घर बैठे करें आन लाइन अवेदन
फर्रुखाबाद। हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के लिए अब लोगों को भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आपका हैसियत प्रमाण पत्र बन जाएगा। इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इससे व्यापारियों व ठेकेदारों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने एक जनवरी से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही सरकार के इस कदम से प्रमाणपत्रों को बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक एक जनवरी से हैसियत प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनना शुरू हो गए हैं। ई-डिस्टिक्ट पोर्टल पर जाकर हैसियत प्रमाणपत्र पर क्लिक करके कोई भी आवेदन कर सकता है। सभी अभिलेख स्कैन कर अपलोड करने होंगे। आवेदन करने से लेकर तहसील से रिपोर्ट लगने तक के लिए 22 दिन का समय रखा गया है। यदि निश्चित समयावधि में रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है तो तहसीलदार और एसडीएम से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
विज्ञापन


व्यापार हो या फिर किसी तरह की ठेकेदारी, सभी में हैसियत प्रमाणपत्र अनिवार्य है। पिछले दिनों शराब की दुकानों के आवंटन के दौरान पूरे प्रदेश में हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई थी। इसी को देखते हुए शासन ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन और अधिकृत मूल्यांकनकर्ता से जांच कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल के लिए जारी किया जाएगा प्रमाणपत्र
हैसियत प्रमाणपत्र महज दो साल तक ही वैध होगा। इसके बाद दोबारा इसका नवीनीकरण कराना होगा। साथ ही हैसियत प्रमाणपत्र में दर्शाई गई धनराशि बैंक में न्यूनतम तीन माह पूर्व जमा की गई हो। गलत सूचना दर्ज करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

मान्यता प्राप्त मूल्यांकनकर्ता से करा सकते हैं जांच
ऑनलाइन आवेदकों को सरकार ने यह भी सुविधा दी है कि यदि वह चाहें तो संपत्तियों के मूल्यांकन की जांच सरकार द्वारा अधिकृत मूल्यांकनकर्ता से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed