{"_id":"5c31fae7bdec22569a51bedc","slug":"111546779367-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सात लाख रुपये चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से सात लाख रुपये चोरी का आरोप
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। महिला ने लाखों की नगदी व जेवरात चोरी का आरोप लगाया है। दूसरी ओर से जान से मारने की तहरीर दी गई है। पुलिस विवाद का मामला मान कर जांच कर रही है।
सीमा पत्नी दशरथ अपने पति की बुआ के घर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर पमारान में वर्षों से रह रही हैं। वहीं, रामा पत्नी शेर सिंह भी अपनी ननिहाल में रह रही हैं। शनिवार को दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सीमा ने रामा के बेटे शेर सिंह, टोनी व एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर गढ़िया निवासी बिजेंद्र पर चार लाख रुपये व करीब तीन लाख की जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर से रामा ने दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने दो बीघा जमीन खरीदी थी। इस पर उसने घर बनवाया है। शनिवार को दशरथ व सुखियापुर निवासी पंकज ने उसके बेटे टोनी को घेर लिया और घर खाली करने का दबाव बनाया। जब बेटे ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से दशरथ व शिवाजी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला मामूली विवाद का है। चोरी का आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।