फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 kv wire breaks, tree burnt, three hours jammed

11केवी तार टूटने से पेड़ जलकर गिरा, रोडवेज बस चपेट में आने से बची

Sun, 29 Sep 2019 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
11 kv wire breaks, tree burnt, three hours jammed
शमसाबाद में 11 केवी तार टूटकर गिरने से जल कर गिरे पेड़ से लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
गांव रजलामई स्थित डीएवी इंटर कालेज के सामने रविवार सुबह मंझना फीडर का 11केवी का तार टूटकर पेड़ पर गिर पड़ा। वीसीबी ट्रिप न होने से बिजली चालू रही और हरे पेड़ में आग लग गई। जहां तार गिरा, वहां से पेड़ जलकर फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से एटा डिपो की रोडवेज बस गुजर रही थी।
विज्ञापन

चालक ने देखा तो उसने कालेज की दीवार की ओर बस मोड़ दी। इससे बस तार और पेड़ की चपेट में आने से बचने से उसमें बैठे यात्रियों की जान बच गई। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद बिजली बंद होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े पेड़ को काट कर अलग किया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुलने पर सवारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र के मंझना फीडर की 11केवी लाइन रजलामई से होते हुए आगे के गांवों के लिए गई है। रविवार सुबह करीब पांच बजे रजलामई स्थित डीएवी इंटर कालेज के सामने पेड़ों के पास से निकले 11 केवी के तार जर्जर होने से हवा चलने पर आपस में टकरा गए। एक तार टूट कर पेड़ पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र की वीसीबी ट्रिप न होने से तार में करंट दौड़ता रहा और पेड़ में आग लग गई। इससे पेड़ बीच से जलकर फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से एटा डिपो की बस मैनपुरी निवासी चालक सौरभ कुमार हरदोई व फर्रुखाबाद की सवारियों को लेकर दिल्ली जाने को गुजर रहा था। चालक ने पेड़ को गिरते देखा तो बस डीएवी कालेज की दीवार की ओर मोड़ दी।
इससे रोडवेज बस तार और पेड़ की चपेट में आने से बच गई। इससे बस यात्रियों की जान बच गई। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल टूट गया। पेड़ गिरने से फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लग गया।
गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद कराई। इसके बाद गांव के लोगों ने सड़क पेड़ को काट कर अलग करना शुरू किया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। इससे आठ बजे जाम खुल सका।

घटना के तीन घंटे बाद पहुंचे कर्मचारी
विद्युत निगम के अफसरों को करंट से होने वाली घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। यही हाल रविवार सुबह शमसाबाद रजलामई डीएवी कालेज के पास तार टूटने से हरा पेड़ जलकर सड़क पर गिरने में दिखाई दिया। यहां भी विभागीय कर्मचारी करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे और तारों को हटा कर किनारे किया। टूटे पोल के स्थान पर नया पोल लगाकर तार नहीं जोड़े गए। इससे एक दर्जन गांवों की बिजली भी दिन भर बंद रही।
क्या कहते जिम्मेदार
इस घटना की जानकारी नहीं है। एसडीओ व जेई ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया है। घटना के संबंध में जानकारी करेंगे।
एसके अग्रवाल, एक्सईएन कायमगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed