फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 corona infected including community health officer

कमफयुनिटी हेल्थ ऑफीसर सहित 11कोरोना पॉजिटिव

Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
11 corona infected including community health officer
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित 11 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भी शामिल हैं।
31 मार्च और एक अप्रैल को लिए गए नमूनों की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को मिली। इसमें फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी युवक, नवदिया निवासी सात वर्षीय बालक, सैनिक कालोनी निवासी महिला, कैंट निवासी युवक, आवास विकास कालोनी निवासी महिला व अधेड़ कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा गांव बदनपुर कनकापुर निवासी अधेड़ व सीतापुर निवासी महिला के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। भोलेपुर पीएचसी में टीकाकरण के दौरान एलटी विनय कुमार ने कोरोना जांच की। इस दौरान फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी 18 वर्षीय युवक ने कोरोना पॉजिटिव निकला। टीकाकरण में लगी स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह ने उसे होम आइसोलेशन की सलाह दी है।
विज्ञापन

कमालगंज के स्वास्थ्य उपकेंद्र रायपुर में तैनात लखनऊ के तेली बाग निवासी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) होली की छुट्टी पर 28 मार्च को घर गईं थीं। वापस आने के बाद कोरोना के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने सीएचसी पर शुक्रवार को कोविड टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि सीएचओ को कोरोना टीका लग चुका था। जांच में संक्रमित पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जनपद में अब तक 4770 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4655 लोग ठीक हो चुके, जबकि 89 लोगों को जान जा चुका है। अभी जिले में 26 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed