फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10th class student admitted in class 6, teacher suspended

Farrukhabad News: 10वीं की छात्रा का कक्षा छह में किया प्रवेश, शिक्षक निलंबित

Tue, 13 Feb 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
10th class student admitted in class 6, teacher suspended
फर्रुखाबाद। बिना परिजनों को सूचना दिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने हाईस्कूल की छात्रा का प्रवेश कक्षा छह में कर दिया। जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने शिकायत की। जांच में मामला सही मिला। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच नगर शिक्षाधिकारी को दी है।
विज्ञापन


विकास खंड मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी महेश सिंह शाक्य ने शिकायत की थी कि उनकी पुत्री सुमन वर्तमान समय में एसपीएस इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर में हाईस्कूल की छात्रा है। 31 मार्च 2021 को पुत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बमियां से कक्षा आठ पास किया था। इसकी टीसी उन्होंने स्कूल से प्राप्त कर ली थी।
विज्ञापन

एसपीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनकी पुत्री का नाम अभी भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बमियां में यू-डायस पर चढ़ा है। इससे उनके विद्यालय में छात्रा सुमन शाक्य का नाम अंकित नहीं हो पाएगा। इससे वह हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दे सकेगी। मामले की जांच कराई गई तो पाया गया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बमियां के पूर्व इंचार्ज प्रधानाध्यापक जोधन सिंह ने छात्रा सुमन शाक्य की टीसी 11 जुलाई 2022 को निर्गत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौजूदा इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने महेश सिंह शाक्य को बिना सूचना दिए उनकी पुत्री का प्रवेश कक्षा छह में कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मदाबाद की आख्या पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच नगर शिक्षाधिकारी आईपी सिंह को सौंपी है।

बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि महेश सिंह शाक्य की पुत्री सुमन हाईस्कूल की छात्रा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने उसका कक्षा छह में प्रवेश कर लिया। इसकी सूचना तक अभिभावक को नहीं दी। यह घोर लापरवाही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर मनोज कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed