फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   108 applications for the post of ABRC, exam postponed

एबीआरसी पद को आए 10

Wed, 11 Sep 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
108 applications for the post of ABRC, exam postponed
ब्लाक संसाधन केंद्रों पर विषयवार एबीआरसी की तैनाती को 12 सितंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा कब कराई जाएगी। इसकी तारीख बाद में जारी होगी। अभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहले से तैनात एबीआरसी ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र पर विषयवार पांच एबीआरसी के पद हैं। इन पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती संविदा पर एबीआरसी के पद होती है। इनका कार्य विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करना है। एबीआरसी पद पर तैनात शिक्षकों की संविदा नवीनीकरण न होने पर नई सिरे से तैनाती की प्रक्रिया डीएम के आदेश पर शुरू की गई।
विज्ञापन

जिले में 40 पदों के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। करीब 108 शिक्षकों ने आवेदन किया। इनकी परीक्षा 12 सितंबर को कराई जानी थी। बुधवार दोपहर को परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई। डीसी राजेश वर्मा ने बताया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई। परीक्षा के लिए अभी नई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही सीडीओ के निर्देश पर परीक्षा की तारीख निर्धारित कर सभी को सूचित किया जाएगा। परीक्षा न होने से अभी एबीआरसी पदों पर पहले से तैनात शिक्षक ही काम कर रहे हैं। बीएसए ने वरिष्ठ एबीआरसी और बीईओ का संयुक्त खाते पर रोक भी नहीं लगाई है।

जबकि बीआरसी खातें में लाखों रुपये पड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो खाते में पड़ी धनराशि को आपस में साठगांठ कर फर्जी बिलों से वरिष्ठ एबीआरसी भुगतान लेने की कवायद में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed