फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   103 cases including brother and husband of the councilor

जाम लगाने में सभासद के भाई व पति सहित 103 पर मुकदमा

Tue, 06 Apr 2021 09:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
103 cases including brother and husband of the councilor
सभासद के भाई व पति सहित 103 पर मुकदमा
विज्ञापन

कमालगंज। संविदा कर्मी की मौत के बाद कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने के मामले पुलिस ने सभासद के भाई व पति सहित 103 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पुलिस से धक्कामुक्की व जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। मुकदमे में राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला प्रभारी अधिवक्ता भी आरोपी हैं।
रविवार शाम को भूड़ नगला क्रासिंग पास लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी दीपक (22) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम दीपक का शव घर आने पर परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मोहल्ले वालों के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

सीओ अजेय शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुल सका था। इसके बाद मंगलवार को कस्बा प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें तीस नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 38 पुरुष व 35 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया है। मुकदमे में कस्बा प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संजय यादव, सूर्यप्रकाश उपाध्याय के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया गया है।
इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
दीपक के भाई राजन उर्फ राजा, मां रेखा, बहन शालू, टांडा बहरामपुर निवासी राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला प्रभारी अधिवक्ता प्रवीन कुमार, मोहल्ला किदवई नगर निवासी शिवम, सभासद गुलनाज के भाई आशू खां, रामू, दुर्वेश पाल, ब्रजेश पाल, शिवम राजपूत, मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सर्वेश, चेतन, हिमांशु, आकाश, नित्यप्रकाश वर्मा व मोहल्ला गांधी नगर निवासी सुंदरम,

ऋषि, दीपक, विकास, प्रिंस, भूरा, आरिफ व जवाहर नगर निवासी सभासद शहनाज के पति इजाजत खां, निहाल श्रीवास्तव, मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शिवम कुमार, शिवम द्विवेदी व मोहल्ला आजाद नगर निवासी अधिवक्ता सूरज नारायण वर्मा, वरुण, प्रताप नगर निवासी सुमित व अशोक नगर निवासी प्रभाकर राजपूत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed