{"_id":"6ac2aed30c4a087de009218b","slug":"a-community-hall-will-be-built-in-sivara-khas-at-a-cost-of-141-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-149586-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिवारा खास में 1.41 करोड़ रुपये से बनेगा उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिवारा खास में 1.41 करोड़ रुपये से बनेगा उत्सव भवन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिवारा खास में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को बेटे-बेटियों की शादी समारोह के लिए अब गेस्टहाउस का बड़ा खर्च बचेगा। गांव में ही बेहतर सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोह के लिए गरीब परिवार गेस्ट हाउस का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते। इसके साथ ही समारोह के लिए पर्याप्त जगह मिलने में भी दिक्कत होती है। इससे उन्हें शादी समारोह में रिश्तेदारों को बैठने व लेटने की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बन जाती है। गांव में स्कूल होने पर बेटियों की बरात स्कूल में ही रोकी जाती है। इससे दूसरे दिन बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
अब शासन से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक उत्सव भवन बनाने का लक्ष्य है। इससे ग्रामीणों को व्यक्तिगत व सामूहिक समारोह आयोजन की गांव में ही सुविधा मिल सके। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अब ब्लॉक कायमगंज की ग्राम पंचायत सिवारा खास में उत्सव भवन का निर्माण स्वीकृत किया गया है। एक करोड़ 41 लाख रुपये निर्माण पर खर्च की लागत निर्धारित है। उत्सव भवन का कुल क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग मीटर रहेगा। इसमें 522 वर्गमीटर में भवन का निर्माण (कवर्ड एरिया) कराया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत उत्सव भवन में 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक हॉल बनाया जाएगा। हॉल में जयमाल या अन्य कार्यक्रम के लिए स्टेज, मंडप की भी सुविधा होगी। इसके अलावा तीन कमरों का निर्माण होगा। इसमें भूतल पर एक कमरा दिव्यांगजन हितैषी रहेगा, उसमें शौचालय की भी सुविधा होगी। उत्सव भवन में पुरुष, महिला, दिव्यांग शौचालय के अलावा रसोई घर आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ अविनाश चौरसिया ने बताया कि गांव सिवारा खास में उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के तहत निर्माण एजेंसी का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।