फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10174 flood affected farmers got Rs 4.96 crore compensation

Farrukhabad News: 10174 बाढ़ पीड़ित किसानों को मिला 4.96 करोड़ मुआवजा

Mon, 04 Dec 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
10174 flood affected farmers got Rs 4.96 crore compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में गंगा की बाढ़ से बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा शासन ने जारी कर दिया। 10174 किसानों के खातों में 4.96 करोड़ रुपये भेज दिए गए। बाढ़ में कायमगंज क्षेत्र के किसानों की सर्वाधिक फसलें नष्ट हुईं थीं।

जनपद में इस वर्ष गंगा की बाढ़ में फसलें तबाह हो गईं थीं। बाढ़ की तबाही का मंजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आकर खुद ही देखा था। मुख्यमंत्री ने किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। सर्वे में करीब 11 हजार से अधिक किसानों की फसलों में बाढ़ से नुकसान होना पाया गया था। इसी आधार से शासन से धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

मुआवजे के मानक के अनुसार वर्षा सिंचित क्षेत्र में 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर, बोरिंग से सिंचित क्षेत्र में 17000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा निर्धारित है। एक किसान को कम से कम एक हजार रुपये मुआवजा देने के निर्देश हैं। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि कृषि निवेश अनुदान योजना के तहत तहसील कायमगंज क्षेत्र के 4805 किसानों को दो करोड़ 93 लाख 18 हजार 300 रुपये, अमृतपुर क्षेत्र के 5098 किसानों को एक करोड़ 91 लाख 44 हजार 914 रुपये व सदर क्षेत्र के 291 किसानों के खाते में 12 लाख 28 हजार 442 रुपये भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 10174 किसानों के खाते में चार करोड़ 96 लाख 91 हजार 656 रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी करीब 1200 और किसानों को मुआवजे की धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed