{"_id":"5c7418d3bdec227d9070d0f0","slug":"101551112403-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आज दूर हो जाएगी दिल्ली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आज दूर हो जाएगी दिल्ली’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। यदि मंगलवार को दिन में सड़क के रास्ते दिल्ली जाने की योजना है तो इसे बदल दीजिए। इस दिन दिल्ली दूर होने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के एटा दौरे के कारण दिल्ली जाने का रूट डायवर्ट किया गया है।
जिले से प्रतिदिन आधा सैकड़ा से ज्यादा बसें फर्रुखाबाद से दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। यहां से जाने वालों को पहले एटा जाना होता है, इसके बाद जीटी रोड से दिल्ली तक का सफर तय होता है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का एटा में प्रस्तावित दौरा है। वह करीब ढाई घंटे एटा में रुकेंगे। जीटी रोड पर ही स्थित सैनिक मैदान में वह सभा संबोधित करेंगे।
इसी के चलते मंगलवार को एटा जाने का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। जनपद से जाने वाले वाहन फर्रुखाबाद से कायमगंज होते हुए अलीगंज तक जाएंगे। इसके बाद उन्हें एटा जाने के बजाए पटियाली होते हुए अलीगढ़ रूट पर भेजा जाएगा। वहीं, कायमगंज से आगरा जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। ये वाहन अलीगंज से एटा रोड पर बागवाला तक जाएंगे। इसके बाद उन्हें करतला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। करतला से वाहनों को शिकोहाबाद होते हुए आगरा रोड पर जाना होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम के चलते वाहनों पर रोक लगाई गई है। इसी के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। पूरे दिन वाहनों की आवाजाही दूसरे मार्गों से होगी।
- शिवसिंह, एसडीएम अलीगंज, एटा।