{"_id":"5c717fe3bdec224b6317c101","slug":"101550942179-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में खेल पर प्रधान, सचिव होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में खेल पर प्रधान, सचिव होंगे बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बेस लाइन सर्वे से छूटे ग्रामीणों को दी जाने वाली शौचालय की धनराशि में खेल चल रहा है। जांच में मामला सामने आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर दिए। इसमें बनने वाले शौचालय की फोटो अपलोड न करने वाले प्रधान व सचिव को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम दिया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बेस लाइन सर्वे से छूटे ग्रामीणों को शौचालय की धनराशि ग्राम पंचायतों में भेजी जा रही है। इसमें प्रधान व सचिव की मिलीभगत से खेल चल रहा है। जांच में मामले भी खुलकर सामने आ रहे हैं। कई शौचालयों की फोटो दो बार अपलोड कर दी गईं। इसमें पहले वाले लाभार्थी का नाम मिटाकर दूसरे लाभार्थी का नाम लिखा गया है। इसके साथ ही शौचालय के निर्माण के दौरान प्रतिदिन वेबसाइट पर प्रगति के फोटो भी अपलोड नहीं किए जा रहे। लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि न देकर ठेके पर निर्माण कराया जा रहा है। इससे गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं, सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच में कई ऐसे मामले सामने आने पर जिला जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें निर्मित होने वाले शौचालय की फोटो वेबसाइट पर अपलोड न करने व सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला मिलने पर प्रधान व सचिव को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी ने बताया कि सभी विकास खंडों के एडीओ को नोटिस जारी कर दिया गया है।