{"_id":"5c7038c6bdec22102e65e419","slug":"101550858438-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में विद्युतीकरण, जिला संतृप्त के उत्सव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में विद्युतीकरण, जिला संतृप्त के उत्सव की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में विद्युतीकरण अभी अधर में चल रहा है। वहीं विद्युत अधिकारी जिले का हर गांव व मजरा बिजली से संतृप्त मानकर उत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं। अधीक्षण अभियंता ने उत्सव मनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जनपद में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना व सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत कुल 1938 गांवों का विद्युतीकरण होना है। लेकिन इनमें अभी तक करीब 300 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण न हो पाने से बिजली नहीं पहुंच सकी है।
इसके बावजूद विद्युतीकरण से जिला संतृप्त मानकर उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। अधीक्षण अभियंता ए के श्रीवास्तव ने 26 फरवरी को उत्सव मनाने की तिथि घोषित करने के साथ अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मुुताबिक सौभाग्य योजना में अभी करीब 250 गांवों में विद्युतीकरण शेष है। इनमें 150 गांवों में मात्र पोल पहुंचाए गए, जबकि 100 गांवों में कोई विद्युत सामग्री तक नहीं पहुंची है। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना में विद्युतीकृत 50 गांव ऊर्जीकृत नहीं किए जा सके।
अधर में विद्युतीकरण, उत्सव की तैयारियां शुरू
26 फरवरी को बिजली से हर गांव व मजरा संतृप्त मानकर उत्सव मनाने के आदेश जारी