{"_id":"5c3a23a6bdec227360603308","slug":"101547314086-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को नौ एएनएम मिलीं अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को नौ एएनएम मिलीं अनुपस्थित
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। सीएमओ अरुण कुमार व एसीएमओ डा. दलवीर सिंह ने शनिवार को मोहम्मदाबाद सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें नौ एएनएम अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही एमओआईसी को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार व एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह शनिवार दोपहर में अचानक अस्पताल पहुंचे। टीकाकरण के लिए सैंपल लेने थे। इसी के चलते सीएमओ ने सबसे पहले हाजिरी देखी। इसमें उन्हें नौ एएनएम गैरहाजिर मिलीं। इसमें से शशिकला पांडेय, रोजी यादव, संगीता और सुरेंद्री देवी मेडिकल अवकाश पर थीं। सुमनलता, प्रियंका राठौर, रत्नेश कुमारी, शानू चौहान, रेखा रानी बिना किसी सूचना के नहीं आईं थी। सीएमओ ने कहा कि इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उन्हें लैब में मलेरिया की जांच करने का माइक्रोस्कोप खराब मिला। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत ही मुख्यालय भेज दें। सही करवाया जाएगा। इस दौरान एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने की शिकायत की गई। सीएमओ ने बताया कि पूरे प्रदेश में इसकी कमी है। जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद अस्पताल में मौजूद कबाड़ देखा। इसमें कुछ स्ट्रेचर भी खराब थे। उन्होंने एमओआईसी हरिमाधव शरण को स्ट्रेचर सही करवा कर उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी करवा दो। दवा स्टोर आदि के हालात भी देेखे। इस दौरान फार्मासिस्ट रजनेश यादव, योगेश यादव, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।