{"_id":"5f7b17778ebc3e9bbe71300b","slug":"1000-liter-spirit-recovered-from-illegal-liquor-factory-farrukhabad-news-knp5865717177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्टरी से एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्टरी से एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी से 1000 लीटर स्प्रिट बरामद,
फर्रुखाबाद। अवैध शराब की फैक्टरी से एसओजी व शमसाबाद थाना पुलिस ने एक हजार लीटर स्प्रिट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दो पेटी बनी हुई शराब, बड़ी तादाद में खाली पौवा, रेपर, बारकोड के स्टीकर भी बरामद हुए हैं। प्रधानी के चुनाव को लेकर अवैध शराब की आसपास के जनपदों में सप्लाई की जा रही थी।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, शमसाबाद एसओ आरके रावत तथा आबकारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने सटीक सूचना पर गांव नीवलपुर के बाग में सोमवार को दबिश दी। यहां चल रही अवैध शराब की फैक्टरी से गांव के ही मुलायम सिंह जाटव को पकड़ लिया।
उसका साथी गांव खुड़नाखार निवासी लालू पुत्र रामऔतार पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुलायम सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने बीस केनों में भरी 1000 लीटर स्प्रिट बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से दो पेटी बनी हुई शराब सहित बड़ी तादाद में खाली पौवा, रेपर, बारकोड के स्टीकर, अलग-अलग ब्रांडों के रंग बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी मुलायम ने बताया कि पार्टनर लालू के साथ मिलकर काफी समय से अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहा था। पंचायत के चुनाव को लेकर अवैध शराब की मांग बढ़ गई है। छोटे वाहनों से आसपास के जनपदों में शराब की सप्लाई करते थे। उसने कई लोगों के नाम भी उजागर किए हैं, जो कि अवैध शराब के धंधे लिप्त हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। यह लोग रैपर और बार कोड कहां से लेकर आए हैं इसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।