फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   100 crores drowned in the strike of bank workers

बैंक कर्मियों की हड़ताल में डूबे 100 करोड़

Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
100 crores drowned in the strike of bank workers
पंजाब नेशनल बैंक शाखा ठंडी सड़क के बाहर प्रदर्शन करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले की बैंक शाखाओं पर गुरुवार को तालाबंदी रही। बैंककर्मियों ने ठंडी सड़क स्थित पीएनबी शाखा पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में शहर में पदयात्रा निकालकर लालगेट पर सभा की। वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। हड़ताल से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में जिले भर की सरकारी बैंकों में गुरुवार की सुबह से ताले पड़े रहे। दूरदराज क्षेत्रों से शाखाओं पर पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। बैंकों में न तो क्लीयरिंग लगी और न ही किसी तरह का लेन-देन हुआ। इससे करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बैंक यूनियन नेता और कर्मचारी गुरुवार सुबह 10 बजे ठंडी सड़क स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे। यहां अधिकारी दीपक राज अरोड़ा ने कहा कि सभी सरकारी बैंकें लाभ में हैं, तो इन्हें बेचने अथवा निजीकरण की क्या जरूरत है। सरकार की मंशा साफ नहीं है। मुनेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी बैंकें ही सरकार की सभी नीतियां लागू करती हैं। जनधन खाता खोलने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। सेंट्रल बैंक के मनोज गुप्ता, आशुतोष ने भी केंद्र सरकार को कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी कर्मचारी बाइकों और पैदल रेलवे स्टेशन तिराहा, पांडवेश्वर नाथ शिवालय, पल्ला मठिया, चौक, घुमना होते हुए लालगेट पहुंचे। वहां सभा करके वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर बैंकों का निजीकरण शीघ्र वापस लेने की मांग की। इस मौके पर सूबेदार बाथम, अंकित श्रीवास्तव, केदार साह, वैभव, राजीव चौहान, प्रतीक मिश्रा, रजत मिश्रा, अनुरा, नफासत अली, तरुण गुप्ता आदि 50 अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed