फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   100 applicants who came to get license in two days are in trouble

Farrukhabad News: दो दिन में लाइसेंस बनवाने आए 100 आवेदक परेशान

Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
100 applicants who came to get license in two days are in trouble
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में दो दिन में लाइसेंस बनवाने आए 100 आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सारथी बेवसाइट बंद होने के कारण आवेदकों का टेस्ट व फोटो नहीं खींचे जा सके। शनिवार को सुबह 11 बजे बेवसाइट के शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 50 आवेदक स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट देने व फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं। शुक्रवार को लाइसेंस अनुभाग की सारथी बेवसाइट बंद होने के कारण आवेदकों का वापस जाना पड़ा था। बाद में बेवसाइट को अपडेट करने के बाद शनिवार 11 बजे तक का समय दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी 50 आवेदक लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे। वहां बेवसाइट बंद होने के कारण आवेदकों को वापस भेज दिया गया। दो दिन में लाइसेंस बनवाने आए 100 आवेदक परेशान होकर वापस जा चुके हैं। कार्यालय में वाहनों की फिटनेस, वाहन ट्रांसफर, पंजीयन का काम सुचारू रूप से चलता रहा। एआरटीओ बृजेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बेवसाइट बंद होने के कारण लाइसेंस बनवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 11 बजे के बाद बेवसाइट शुरू होने की जानकारी है। आवेदकों को ऑनलाइन स्लॉट मिल जाएगा। यदि नहीं मिला तो विभाग की ओर से उनको स्लॉट दिलवाया जाएगा। इसमें आवेदक को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed