{"_id":"ea3dffaf499d0eafc8a4a03f924ff69f","slug":"10-thousand-and-800-meters-race-was-won-by-mukesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश ने जीती 10 हजार व 800 मीटर की रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश ने जीती 10 हजार व 800 मीटर की रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा नारायण महाविद्यालय में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। 10 हजार व 800 मीटर रेस में मुकेश कुमार ने बाजी मारी। इस दौरान प्रतियोगिताओं का समापन हो गया।
विज्ञापन
डीएन डिग्री कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 हजार मीटर रेस बालक वर्ग से हुआ। इसमें मुकेश कुमार, सनी कुमार, अभय प्रताप सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकेश कुमार, सुरजीत कुमार, अभय प्रताप, 800 मीटर रेस बालिका वर्ग में महक कटियार, निर्मला कुमारी, सोनी कुमारी, जेबलिन थ्रो छात्रा वर्ग में आकांक्षा दीक्षित, पूजा यादव, ज्योति, जेबलिन थ्रो बालक वर्ग में सुरजीत कुमार, विशाल, सर्वेंद्र सिंह, ऊंची कूद बालिका वर्ग में पूजा यादव, रुचि पाल, प्रीती शाक्य, बालक वर्ग में विनय, रवींद्र और सुरजीत कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसी तरह 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में महक कटियार, निर्मला कुमारी, सोनी कुमारी, बालक वर्ग में सुरजीत सिंह, अभय प्रताप, अमित राजपूत, ट्रिपिल जंप बालक वर्ग में विनय, विकास गौतम, शिवम राजपूत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
शिक्षणेतर कर्मचारियों की गोला फेंक प्रतियोगिता में योगेंद्र सिंह, रामभान, आशुतोष पांडेय, प्राध्यापकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में डा. आलोक कुमार, डा. मोहम्मद हनीफ, डा. विशंभर सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक में प्राचार्य डा. केएम सचदेवा को विशिष्ट पुरस्कार मिला। रिप्ले दौड़ में अमित राजपूत ग्रुप प्रथम, विकास गौतम ग्रुप द्वितीय और सर्वेंद्र सिंह ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेंद्र पाल सिंह, डा. आरके गुप्त, डा. विशंभर सिंह, डा. सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, डा. गुलाब सिंह बघेल, डा. श्यामसुंदर सिंह, डा. वीके तिवारी, डा. विनीता वर्मा, डा. साधना शुक्ला, डा. मुकेश सिंह, डा. आलोक कुमार, डा. मोहम्मद हनीफ, प्रो. गीतम सिंह, डा. हरिशिवनाथ गुप्त आदि मौजूद रहे।