फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 injured in collision between car and tempo, one in critical condition

Farrukhabad News: कार व टेंपो की भिड़ंत में 10 घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
10 injured in collision between car and tempo, one in critical condition
शमसाबाद। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार 10 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने के चलते लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ठिंगरी निवासी पंकज कुमार अपनी मां, पत्नी, छोटे भाई और बहनों के साथ अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पारोली में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शमशाबाद बस स्टैंड से सभी एक टेंपो पर सवार हुए। इसमें बरेली के महेश सिंह, साली स्नेह प्रभा और उसका तीन साल का नाती ओम भी बैठा था।
विज्ञापन

टेंपो जैसे ही ढाई घाट रोड पर पंजाब बैंक चौराहे के पास पहुंचा, तभी शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार ने उसमें टक्कर मार दी। कार सवार कायमगंज चीनी मिल जा रहे थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने महेश सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोहिया रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने कार और टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed