{"_id":"603d0c6c8ebc3ec44552f439","slug":"10-elders-get-vaccinated-by-giving-250-rupees-farrukhabad-news-knp6149235173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन का टीका लगवाकर 130 बुजुर्ग हुए कोरोना से सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन का टीका लगवाकर 130 बुजुर्ग हुए कोरोना से सुरक्षित
विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवाते उमाशंकर दीक्षित। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फकोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। इसमें 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को टीका लगाया गया। 10 बुजुर्गों ने 250 रुपये खर्च कर निजी अस्पताल में टीका लगवाया। 120 को लोहिया अस्पताल और लिंजीगंज अस्पताल में मुफ्त टीकाकरण किया गया।
डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में 60 और लिंजीगंज अस्पताल में 60 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। टीकाकरण से पहले अस्पताल में ही बुजुर्गों का पंजीकरण किया गया। टीके का यह पहला डोज था। आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल में 10 बुजुर्गों ने 250 रुपये देकर टीका लगवाया। इन 130 बुजुर्गों को टीके की दूसरी डोज एक अप्रैल को दी जाएगी।
लोहिया अस्पताल में कोविन पोर्टल पर टीका लगवाने से पहले बुजुर्गों का पंजीकरण किया गया। पोर्टल का सरवर कई बार धीमा व बंद होने से दिक्कत आई। पहचानपत्र दिखाने, रजिस्टर पर नाम लिखवाने व कंप्यूटर पर फीडिंग कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने से बुजुर्गों को पंजीकरण कराने में असुविधा हुई। पोर्टल सही काम न करने से 11 बजे टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि अब चार मार्च को सरकारी अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को खुद ही आरोग्य सेतु या कोविन एप पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण होने पर ही टीका लगाया जाएगा। निजी अस्पतालों को सप्ताह में चार दिन टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के बढ़पुर निवासी सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार ने लोहिया महिला अस्पताल में टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि पहले अफवाह की वजह से टीका लगवाने में भय लगता था लेकिन टीका लगवाने पर कोई दिक्कत नहीं हुई। खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी को टीका लगवाना चाहिए।
आवास विकास कॉलोनी निवासी विद्यावती ने टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने सभी को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब सरकार नि:शुल्क टीका लगवा रही है, तो 250 रुपये क्यों खर्च किए जाएं।