फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 days later the supari killer is away

सुपारी किलर तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
10 days later the supari killer is away
10 दिन बाद भी सुपारी किलर पकड़ से दूर
विज्ञापन

कंपिल। कटिया के वृद्ध डॉक्टर की सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपियों तक पुलिस दस दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने आरोपी के संपर्क में आए ग्रामीणों से हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस दबिश और जल्द खुलासे के दावे तक सीमित है।
गांव कटिया निवासी वृद्ध डॉ. इबादुर रहमान (70) 14 दिसंबर को खेत जाते समय लापता हो गए थे। 17 दिसंबर को उनका शव कायमगंज के अचरा मार्ग पर फुटपाथ पर मिला था। बेटी निशा की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। शक के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के पुत्र फैजान गिरफ्तार जेल भेजा था।
विज्ञापन

पूछताछ में फैजान ने पुलिस को बताया कि गांव के आलम को तीन लाख में पिता की हत्या करने की सुपारी दी थी। आलम ने अलीगढ़ के तीन बदमाशों के जरिये डॉक्टर का अपहरण और हत्या करवाकर शव अचरा रोड पर फेंक दिया था। वारदात में नाम आने के बाद से आलम फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरारी के दौरान उसने गांव के कई लोगों से संपर्क किया। पुलिस ने उन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन आलम और अलीगढ़ के तीन बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed