फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 Accused Sent to Jail in Protest Case

Farrukhabad News: प्रदर्शन मामले में 10 आरोपी जेल भेजे गए

Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 Accused Sent to Jail in Protest Case
गोशाला प्रकरण में दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। तहसील में मंगलवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शांतिभंग में 28 प्रदर्शनकारियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर 10 आरोपियों को जेल भेज दिया गया, 18 अन्य को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
कंपिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पलनापुर स्थित गोशाला का वीडियो वायरल करने के मामले में किसान नेता नरेंद्र सोमवंशी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में जेल भेजे गए लोगों में किसान नेता मंजीत उर्फ मोनू निवासी हरिहरपुर राजेपुर, मनमोहन सिंह निवासी प्रेमनगर कायमगंज, आकाश निवासी अमृतपुर, शिवम अवस्थी निवासी नगला हूसा अमृतपुर, रतनाभ निवासी मोहल्ला पाठक कायमगंज, अनमोल निवासी आवास विकास फर्रुखाबाद, सुभाष, राजेश दीक्षित निवासी सिंह वाहिनी कॉलोनी कादरीगेट, सुमित निवासी चकरपुर राजेपुर तथा पुष्कर अग्निहोत्री निवासी गोमतीनगर (लखनऊ) शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, गौशाला का वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद किसान नेता नरेंद्र सोमवंशी निवासी विकासनगर भगुआ नगला, थाना कादरीगेट को भी मामले के विवेचक इंस्पेक्टर क्राइम महेंद्र सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन के दौरान प्रयुक्त एक कार को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed