फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10,000 reward arrested in Kundal robbery

Farrukhabad News: कुंडल लूट में फरार 10 हजार का इनामी गया जेल

Sat, 14 Jan 2023 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
10,000 reward arrested in Kundal robbery
कायमगंज। कंपिल क्षेत्र की महिला से कुंडल लूट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी रेनू चार अगस्त को अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से दवा लेने कायमगंज आ रहीं थीं। तभी गांव लखनपुर के पास दो बाइक सवारों ने उनके कान के कुंडल नोच लिए थे। रेनू ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

11 नवंबर को पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार किया था। सौरभ ने कुंडल लूट की घटना को स्वीकार किया था। उसके पास लूटा गया एक कुंडल बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने पुलिस को अपने साथी पंकज उर्फ अमन निवासी ग्राम ममापुर का नाम बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी पंकज उर्फ अमन पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जेपी पाल ने फरार आरोपी पंकज उर्फ अमन को टेढ़ीकोन से अताईपुर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद और एक सोने का कुंडल मिला।

पूछताछ में आरोपी ने बताया वह कुंडल बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बरामद कुंडल को रेनू को दिखाया जिसे उन्होंने पहचान लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed