फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Youth preparing for recruitment in the army demonstrated, created a ruckus at the railway station

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth preparing for recruitment in the army demonstrated, created a ruckus at the railway station
अयोध्या। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सबसे पहले इन युवाओं ने थाना पूराकलंदर के डाभासेमर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यहां पर पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद वह शहर पहुंचे और नाका चुंगी पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस पहुंचती इससे पूर्व वह वहां से भाग निकले और रेलवे स्टेशन फैजाबाद पहुंचकर वहां प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझा बुझाकर वापस भेजा। इस दौरान युवाओं ने थल सेनाध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने एक व्हाट्स ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप में अयोध्या समेत अंबेडकरनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुलतानपुर, अमेठी समेत 13 जिले के युवा जुड़े हैं।
इनमें अयोध्या स्टेडियम से जुड़े कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन युवाओं में दो साल से सेना की भर्ती न होने के कारण रोष था। उनका कहना है कि उनकी उम्र बीती जा रही है। इसी ग्रुप के माध्यम से युवा एक-दूसरे से अपील कर अयोध्या आकर प्रदर्शन करने की बात कह रहे थे।
थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत स्थित डाभा सेमर स्थित स्टेडियम के सामने बुधवार को सबसे पहले करीब 25 युवाओं ने प्रदर्शन कर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया।
इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने इन युवाओं को लाठी पटककर भगा दिया। इसके बाद यह युवा शहर के नाका चुंगी पर पहुंचे तो यहां पर अन्य युवा भी साथ हो गए।
यहां भी उन्होंने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यहां भी पुलिस पहुंचने पर यह सभी तितर बितर होकर रेलवे स्टेशन फैजाबाद पहुंच गए और यहां भी प्रदर्शन कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विजयपाल सिंह दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाया बुझाया। अंत में थल सेनाध्यक्ष के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपकर युवा लौट गए।
प्रदर्शन कर रहे युवा विशाल यादव, योगेश यादव ने बताया कि हम कई वर्षों से सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। अब हमारी उम्र भी सेना में भर्ती के लिए तय उम्र से ज्यादा होने को हैं।

हमने ज्ञापन में मांग की कि दो साल से बंद सेना भर्ती को शुरू किया जाए। अधिकतम उम्र सीमी दो वर्ष बढ़ाई जाए। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने ज्ञापन दिया है, उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed