{"_id":"594571f84f1c1b615d8b457c","slug":"youth-caught-and-kidnapped-three-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अगवा कर भाग रहे तीन बदमाश दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कुशमाहा गांव में शनिवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने रंजिश में एक युवक को उसके घर के सामने से अगवा कर लिया। जब तक परिवार व आसपास के लोग कुछ समझ पाते बदमाश उसे कार में लादकर भाग गए।
परिवारजनों ने 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही बदमाशों को अपहृत युवक सहित कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।
कुशमाहा गांव निवासी युवक राजेश (34) पुत्र रामेश्वर फैजाबाद भूमि विकास बैंक से अनुदान पाने वालों को कृषि उपकरण क्रय-विक्रय करवाने का कार्य करता है, उसी में मिलने वाले अल्प कमीशन से परिवार का भरण-पोषण करता है तथा गरीब व्यक्ति है।
विज्ञापन
उसकी पारिवारिक स्थिति भी दयनीय है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे राजेश अपने घर के पास टहल रहा था। तभी एक कार में सवार तीन लोग आए और युवक को जबरदस्ती कार में बैठाकर लखनऊ की तरफ लेकर भाग गए। परिवारजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद दर्शननगर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तथा नेटवर्क स्थापित करके बदमाशों का पीछा किया। 10 बजे के करीब उक्त वाहन लखनऊ की तरफ जाते हुए पता चला। पुलिस वाहन का पीछा करते हुए कैंट थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची।
यहां मुमताजनगर स्थित एक महाविद्यालय के निकट से बदमाशों को पकड़ने में वह कामयाब हो गई। हालांकि अगवा हुआ युवक सुरक्षित बताया जा रहा है। बदमाशों को गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने अगवा करने की वजह पुरानी रंजिश बताई है।
चौकी प्रभारी दर्शननगर राजेश यादव ने बताया कि अगवा कर भाग रहे बस्ती जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के बांसी रोड निवासी अरुण उपाध्याय, बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी निवासी लक्ष्मण सिंह व महराजगंज थाना क्षेत्र के देवा सूर्यभानपुर निवासी दुखराम को गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में अपहरण का केस दर्ज किया गया है।