{"_id":"5dcc49098ebc3e5b4a30be05","slug":"yojna-faizabad-news-lko492078392","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनेगी उदया चौराहे से राजघाट तक फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनेगी उदया चौराहे से राजघाट तक फोरलेन सड़क
विज्ञापन
अयोध्या का चौराहा होगा विकसित।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम ने फैजाबाद से अयोध्या तक के मुख्य मार्ग को विश्वस्तरीय रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।
इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। उदया चौराहे पर बने अयोध्या के मुख्यद्वार से राजघाट तक लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस विश्वस्तरीय सड़क पर ग्रीन टी, फूट प्लाजा, टोल फ्री फोन बूथ, पर्यटकों के लिए पुलिस बूथ, हर पांच सौ मीटर पर आधुनिक शौचालय समेत कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
नई अयोध्या में स्थानीय व बाहरी देशों से बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद के मद्देनजर विकास की बड़ी संभावनाओं को बल मिला है।
इसके मद्देनजर विकास प्राधिकरण ने अयोध्या से फैजाबाद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को विकसित करने की योजना बनाई है। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर तक विश्वस्तरीय सड़क बनाने का खाका खींचने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
सर्वे में ये देखा जा रहा है कि दोनों ओर दो लेन सड़क समेत फुटपाथ व पेड़-पौधों को विकसित किया जा सके। इस मार्ग के कुछ अति व्यस्त चौराहों पर ओवरब्रिज बनाने पर भी सर्वे किया जा रहा है। साथ ही हर 500 मीटर की दूरी पर अत्याधुनिक शौचालय, पुलिस बूथ, टोल फ्री फोन बूथ आदि बनाने के लिए भी सर्वे किया जा रहा है।
सर्वे दो से तीन दिन में पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद शासन को प्रपोजल भेजा जाएगा। शासन की अनुमति के बाद कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा।