फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 bjp cm and eight deputy cm will be in the shelter of ram mandir today for the first time news in hindi After Kashi, now Ramnagari: CMs of BJP ruled states will gather in Ayodhya today, political gathering at the rate of Ramlala

काशी के बाद अब रामनगरी: अयोध्या पहुंचे भाजपा शासित राज्यों के सीएम, रामलला और हनुमान गढ़ी के किए दर्शन

Wed, 15 Dec 2021 05:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 05:02 PM IST
सार

 देश में इस समय 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री आज अयोध्या में जुटेंगे। इससे पहले भाजपा ने वाराणसी में दो दिन तक अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
11 bjp cm and eight deputy cm will be in the shelter of ram mandir today for the first time news in hindi After Kashi, now Ramnagari: CMs of BJP ruled states will gather in Ayodhya today, political gathering at the rate of Ramlala
सरयू पूजा करते भाजपाई मुख्यमंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। देश में इस समय 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में स्वागत किया गया।

विज्ञापन


सरयू घाट पर पूजा के मुख्यमंत्रियों ने हनुमान गढ़ी और राम लला के किए दर्शन
सरयू घाट पर प्रार्थना के बाद हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां सभी मुख्यमंत्री जेपी नड्डा के साथ रहे। इसके बाद उन्होंने राम लला मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन


नड्डा समेत मुख्यमंत्रियों ने की सरयू घाट पर पूजा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों ने सरयू घाट पर पूजा-अर्चना की।

जेपी नड्डा ने कही ये बातें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे। 


मध्य प्रदेश, असम, गोवा और हरियाणा के सीएम भी पहुंचे अयोध्या
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां इन सब का स्वागत हुआ।

त्रिपुरा से लेकर अरुणाचल तक के मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह अयोध्या पहुंचे चुके हैं। यहां यह लोग राम लला के मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू घाट देखने जाएंगे।

विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के बाद अयोध्या में सियासत
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद आज अयोध्या में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम है। भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्था को देखा। 

अफसरों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाय। बताया गया कि महानुभावों का संभावित आगमन बुधवार को अयोध्या हवाई पट्टी पर दोपहर के आसपास होगा। इसके बाद बाईपास स्थित होटल जाएंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम की पैड़ी और वहां से लौटकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन व दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद होटल पहुंचेंगे। फिर लखनऊ आदि के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में कहीं भी मीडिया से वार्ता या संवाद नहीं है।


अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह व कमिश्नर एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, डीएम, एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य मुख्यमंत्री महानुभावों को विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ-साथ उनके ही सुरक्षा कर्मी आ रहे हैं। इनके कार्यक्रमों के कवरेज करने के लिए सूचना विभाग उत्तर प्रदेश व एएनआई आदि की टीम आ रही है, जो आवश्यकतानुसार आवश्यक फोटोग्राफ  व सूचनाओं को सोशल मीडिया, व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराएगी और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन व सूचना विभाग से फोटो आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 

कोविड नियमों का रखा जा रहा विशेष ध्यान
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था व कोविड 19 के संक्रमण का ख्याल रखा जाएगा। मीडियाकर्मियों को आवश्यक सूचनाएं और फोटोग्राफ उप सूचना निदेशक डॉ. मुरली धर सिंह व मुख्यमंत्री टीम उत्तर प्रदेश से उपलब्ध कराएंगी। उप सूचना निदेशक ने बताया कि सामान्य मीडियाकर्मियों को आने जाने का या बाहर से कवरेज करने पर कोई रोक नहीं है। जिला प्रशासन से जारी नहीं किया गया है। बाहर से कवरेज किया जा सकता है। एएनआई व दूरदर्शन से सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed