फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yogi Adityanath may contest from Ayodhya

यूपी का रण : अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, रामनगरी में टीम सक्रिय, कार्यालय की तलाश 

Wed, 12 Jan 2022 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा अयोध्या, धीरेंद्र सिंह
अयोध्या, धीरेंद्र सिंह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 07:27 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं के मन की थाह लेने सीएम के सलाहकार संजीव सिंह बैठक कर रहे हैं, तो अयोध्या विधायक के बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भी लखनऊ जाकर सीएम को न्योता दे चुके हैं।

विज्ञापन
Yogi Adityanath may contest from Ayodhya
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताई तो उनके लिए प्रदेश में प्रभावशाली सीट कौन सी होगी? इस पर लगातार छह माह से संगठन में मंथन के बाद अब अयोध्या पर आकर तलाश पूरी होती दिख रही है। इसी के साथ अब यहां मुख्यमंत्री और संगठन दोनों की टीमें सक्रिय भी हो गई हैं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के मन की थाह लेने सीएम के सलाहकार संजीव सिंह बैठक कर रहे हैं, तो अयोध्या विधायक के बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भी लखनऊ जाकर सीएम को न्योता दे चुके हैं। चुनाव कार्यालय की तलाश और वोटर लिस्ट को अपडेट करने में खास लोगों की भूमिका साफ संकेत दे रही है कि योगी गोरखपुर या कहीं अन्य सीट से ज्यादा श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर सीट को लेकर भी चर्चा रही, लेकिन समर्थक कहते हैं कि इस सीट पर डॉ. अग्रवाल को हटाकर योगी आदित्यनाथ खुद प्रत्याशी नहीं बनना चाहते हैं। इसके बाद गोरखपुर के लोग पिपराइच सीट को विकल्प मानते हैं, लेकिन अब संगठन में सीएम के लिए अयोध्या ज्यादा प्रभावकारी मानी जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह कहते हैं कि वे और महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अयोध्या सीट से भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त कहते हैं कि वे तो छह माह पहले ही उनसे मिलकर बाकायदा लिखित आग्रह कर चुके हैं कि 500 साल के अभिशाप से मुक्त हुई अयोध्या को योगी जैसा महानायक ही चाहिए।


अयोध्या से पुराना जुड़ाव
योगी आदित्यनाथ अयोध्या आंदोलन के दौरान भी अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ के साथ यहां आते रहे थे। उनके ओजस्वी भाषण से अवध और पूर्वांचल के युवा खूब जुड़ते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद 32 से अधिक बार अयोध्या आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed