{"_id":"5d98d1b08ebc3e93c202c2c8","slug":"woman-s-skeleton-found-in-forest-faizabad-news-lko48536333","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला महिला का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिला महिला का कंकाल
विज्ञापन
अयोध्या मवई थाना क्षेत्र ग्राम देवइत के जंगल में शनिवार सुबह एक सिर कटा कंकाल मिला। सिर के समीप लगे एक पेड़ की डाल में साड़ी बंधी हुई थी। कुछ ही दूरी पर एक जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिलीं। मवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम प्रधान कामाख्या प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। इस दौरान एक पेड़ की डाल पर साड़ी लटकती देखी। जब वो पास गई तो वहां पर एक कटा हुआ सिर का कंकाल पड़ा मिला। महिलाओं ने इसकी सूचना गांव में दी तो वहां भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच की तो मौके पर शव के कुछ अन्य अवशेष व एक जोड़ी चप्पलें भी बरामद हुईं। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि सिर का कंकाल मिला है जो काफी पुराना लग रहा है। मौके पर मिले अवशेषों से सिर व कंकाल महिला का प्रतीत हो रहा है लेकिन डीएनए टेस्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शव किसका है, पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।