{"_id":"6186ca6cc53bf35fe676eccd","slug":"will-take-ayodhya-to-new-heights-as-spiritual-city-yogi-faizabad-news-lko603264876","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दीपोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रामनगरी के संतों से आशीर्वाद लिया। कारसेवकपुरम में संतों के बीच पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे।
इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। कहा कि दीपोत्सव को सभी ने मिलकर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। करोड़ों-करोड़ लोग आज दीपोत्सव के साक्षी बने हैं। दुनिया में दीपोत्सव की पहचान बनी है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
सीएम ने कहा कि अयोध्या के भौतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विकास को लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। हिंदू धर्म के साथ-साथ, पवित्र पुरियों में से एक अयोध्या को पुनर्स्थापित करने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश में सात सौ स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राममंदिर आंदोलन प्रारंभ हुआ था, उस समय सभी यही सोचते थे कि संकल्प की सिद्धि कभी होगी कि नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आपने देखा, तीसरे ही वर्ष 2019 में जिस समस्या का निदान असंभव सा लगता था, अब जाकर वह संभव हो गया। आपको याद होगा कि आज से 25-30 साल पहले जो लोग इस आंदोलन को बदनाम करते थे, गोलियां चलाते थे, आज वे सभी अयोध्या आकर नतमस्तक हैं।
मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंहल को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने मंदिर आंदोलन को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया, उनके त्याग को व कारसेवकों के बलिदान को कभी विस्मृत नहीं करना है। छद्म वेषधारियों को चिह्नित करके अयोध्या के विकास में बाधक नहीं बनने देना है।
इससे पूर्व गुरुवार सुबह सीएम योगी 8:10 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजन-अर्चन किया। इसके बाद रामलला के दरबार पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा। उन्होंने बड़ाभक्तमाल जाकर वयोवृद्ध महंत कौशल किशोर दास से भी आशीर्वाद लिया, उनका कुशल क्षेम पूछा। मणिरामदास की छावनी पहुंचकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी आशीर्वाद लिया।
इसके बाद सीएम योगी कारसेवकपुरम पहुंचे। वहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज सहित महंत देवेंद्रप्रसादचार्य, महंत कमलनयन दास, ज.गु. वासुदेवाचार्य, ज.गु. रामदिनेशाचार्य, महंत सुुरेश दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामदास, महंत रामभूषण दास कृपालु सहित अन्य संत व धर्माचार्य मौजूद रहे।
दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अंत्योदय कार्डधारक के आवास पर जाकर दिवाली का उपहार दिया। सीएम ने रामजन्मभूमि परिसर के निकट स्थित अंत्योदय कार्डधारक भरत पांडेय व उनके परिवारीजनों से मुलाकात की। दीया, तेल व बाती के साथ कपड़े भी उपहार में दिए।
इसके बाद आसपास के बच्चों को भी सीएम ने चॉकलेट बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। भरत पांडेय के परिवारीजन मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश दिखे। कहा कि हमारे पास घर नहीं था, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाया गया, अन्य योजनाओं से भी हम लाभान्वित हैं। योगी जी ने घर पर आकर कुशलक्षेम पूछा और पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ाभक्तमाल जाकर महंत कौशल किशोर दास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास ने सीएम योगी से मंदिर के आसपास स्थायी रूप से रहने वाले जलभराव की शिकायत की। इस पर सीएम ने तत्काल समस्या के निस्तारण का निर्देश नगर विधायक व अधिकारियों को दिया।