फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trust will run the campaign to visit Ramlala for all states.

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद में रामलला के दर्शन का अभियान चलाएगा ट्रस्ट, विहिप व संघ भी तैयारी में जुटे

Sat, 02 Sep 2023 05:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 02 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट देश के प्रत्येक राज्य के लिए अयोध्या दर्शन का एक अभियान चलाएगा। इसे लेकर  ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trust will run the campaign to visit Ramlala for all states.
राम मंदिर निर्माण का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राममंदिर का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के दर्शन का अभियान चलाने की योजना बना रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के सभी राज्यों के रामभक्तों को अलग-अलग तिथियों पर अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा। यहां आने पर उन्हें रामलला का दर्शन कराने के साथ प्रसाद भी भेंट किया जाएगा। यह अभियान मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संयुक्त रूप से देशभर में रामलला दर्शन अभियान चलाए जाने की योजना तैयार कर रहे हैं। सभी 27 राज्यों को 40 इकाइयों ( प्रान्तों ) में बांट कर अलग-अलग तिथियों पर राम भक्तों को रामलला का दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदित्य-एल1: मुख्यमंत्री योगी बोले, चंद्रमा के साथ अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना पर मायावती ने दिया बयान, तैयारियों को लेकर कही ये बात


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तमाम सुझाव आ रहे हैं, उन पर विचार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर के राम भक्तों से आग्रह किया जाएगा कि वह एक ही दिन अयोध्या ना पहुंचे। उनके लिए अलग-अलग तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। निर्देश दिया जाएगा कि संबंधित राज्य अपने निर्धारित तिथि पर ही अयोध्या आएं।

मंदिर के दरवाजे व खिड़कियों का काम तेज
राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल दरवाजे, खिड़की व फर्श का काम बाकी है। ट्रस्ट की रामसेवकपुरम व रामघाट स्थित कार्यशाला में मंदिर के दरवाजों व खिड़कियों की नक्काशी की जा रही है। दरवाजों पर गदा, चक्र, शंकर, गणेश, हाथी सहित अन्य धार्मिक चित्रों को उकेरा जा रहा है। महाराष्ट्र के सागौन की लकड़ी से मंदिर के दरवाजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed