फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traders confused about road widening, will resort to court, silent procession on Thursday

सड़क चौड़ीकरण को लेकर असमंजस में व्यापारी, लेंगे कोर्ट का सहारा, गुरुवार को मौन जुलूस

Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders confused about road widening, will resort to court, silent procession on Thursday
अयोध्या। अयोध्या शहर के व्यापारियों की एक सामूहिक बैठक रविवार को दिगंबर अखाड़ा में हुई। बैठक में व्यापारी नेताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर उजड़ रहे व्यापारियों को पुर्नस्थापित करने व उचित मुआवजा को लेकर प्रशासन ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

जबकि प्रशासन हनुमानगढ़ी क्षेत्र की दुकानों को हटाने का स्पष्ट संकेत दे चुका है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके लिए न्यायालय का सहारा लिया जाएगा, साथ ही गुरुवार को शहर में तालाबंदी कर राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक मौन जुलूस निकालने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी नेताओं ने बताया कि स्थानीय प्रशासन अयोध्या के विकास के क्रम में शहर के विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण एवं हनुमानगढ़ी क्षेत्र की दुकानों को हटाने का संकेत स्पष्ट रूप से दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अयोध्या के व्यापारी को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उन्हें इस एवज में कहां किस जगह दुकानें दी जाएंगी। जिन लोगों की दुकानें पूर्ण रूप से चली जाएंगी उनको कहां स्थापित किया जाएगा।
इस पर सभी व्यापारियों ने एक मत से प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि स्थानीय शासन जिसके दुकान के पीछे जगह मौजूद है, उसके मकान मालिक से स्वयं बात करके एग्रीमेंट करा हमें जगह दे और हमें कब्जा दिलाए।
इसके बाद ही आगे हमारी दुकानों को तोड़ा जाए। जो लोग दुकान नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें कितना मुआवजा दिया जाएगा किस अनुपात में मुआवजा दिया जाएगा उसका क्या मानक होगा यह भी स्पष्ट करें।
व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता नंदू ने कहा कि प्रशासन ने मार्गों की चौड़ाई 13 मीटर और 24 मीटर का मानक तय किया है, उसको 13 के बजाय 10 मीटर और 24 मीटर की जगह 18 मीटर कर दे।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को राम की पैड़ी पर अयोध्या के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर टेढ़ी बाजार चौराहे तक मौन यात्रा निकालेंगे। साथ ही दूसरे व्यापारिक संगठन न्यायालय की शरण में भी जाएगा।
इसके अलावा व्यापारियों का एक पैनल बना कर शासन-प्रशासन से बात कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाए। इसके बाद भी अगर प्रशासन नहीं चेता तो हम लोग अनिश्चितकालीन रूप से अयोध्या की समस्त दुकानों की तालाबंदी के लिए मजबूर होंगे।

बैठक की अध्यक्षता प्रेम सागर मिश्रा ने एवं संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में विभिन्न बाजारों से सुशील जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य, सुफल चंद मौर्य, अचल गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता बबलू, पंकज गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, सतीश जयसवाल, बृजकिशोर गुप्ता, मुन्नू लाल साहू, विपिन राय, रामचंद्र यादव, विनोद श्रीवास्तव, ध्रुव गुप्ता, अजय महेश्वरी, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed