{"_id":"0a401376a981dd4833432bb1da5fa9d0","slug":"today-celebrated-hanumat-jubilee-frolic-in-ramnagari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत जयंती आज, रामनगरी में उल्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत जयंती आज, रामनगरी में उल्लास
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमत निवास, हनुमानबाग, हनुमत सदन के साथ अन्य मठ-मंदिरों में जयंती पर्व पर विविध अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। हनुमंत लला की जयंती को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर रामनगरी उल्लास में डूबी गई है।
प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की जयंती को लेकर सप्ताह भर से विशेष पूजन-अर्चन व अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं। जयंती पर्व को लेकर मंदिर परिसर के साथ पूरे हनुमानगढ़ी परिक्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों, झालरों के साथ अन्य बिजली के सजावटी सामानों से करीने से सजाया गया है।
मंदिर के गद्दीनशीन महंत रमेश दास बताते हैं कि परंपरा के अनुसार जयंती पर्व पर सप्ताह भर पूर्व से ही विशेष पूजन-अर्चन किया जा रहा है। मंदिर में श्रीरामचरित मानस का नवाह्न पारायण पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक का पाठ, विद्वानों के प्रवचन आयोजित हो रहे हैं। मंगलवार को हनुमंत लला का षोडशोपचार पूजन, अभिषेक आदि अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के साथ ही हनुमत सदन, हनुमत निवास, हनुमान बाग, राम वल्लभाकुंज, कनक भवन, लक्ष्मण किला समेत अन्य मठ-मंदिरों में भी हनुमत जयंती पर विविध आयोजन किए जा रहे हैं।
हनुमंत लला जयंती को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भी भारी भीड़ एक दिन पूर्व से ही नगरी के मठ-मंदिरों में जुटने लगी है। पुलिस ने भी हनुमान जयंती पर्व को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।