{"_id":"64cd3c3921be4585bd0dd676","slug":"to-save-life-jumped-into-the-swollen-saryu-faizabad-news-c-97-1-slko1024-741-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जान बचाने के लिए उफनाई सरयू में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जान बचाने के लिए उफनाई सरयू में लगा दी छलांग
Fri, 04 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एसडीआरएफ के आफताब ने बचाई डूबते युवक की जान
-अयोध्या सरयू घाट पर भोर में 3:50 बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। भोर में सुबह करीब 3 बजकर 50 मिनट पर पुराने सरयू पुल के नीचे एक युवक उफनाई नदी में डूबता उतराता नजर आया। ऐसे में नदी की सुरक्षा में तैनात एसडीआरएफ के जवान आफताब हुसैन व अनूप श्रीवास्तव मदद के लिए आगे पहुंचे। लाइफ ट्यूब फेंकने के बाद भी युवक को बचाने में सफल न होने पर आरक्षी आफताब ने लाइफ जैकेट पहनकर युवक को बचाने के लिए उफनाई सरयू में छलांग लगा दी। अपनी हिम्मत व बहादुरी से वह सरयू में डूब रहे युवक को सकुशल बचाकर किनारे पर लाने में सफल हुआ। इसे देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने मुंह से जवान के लिए शाबाश आफताब निकल पड़ा।
पुराने सरयू पुल के नीचे डेंजर जोन में शुक्रवार भोर में नदी में स्नान करते समय प्रेम प्रकाश (20) पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बेला पश्चिम पोस्ट बेला बक्स जिला सुल्तानपुर अचानक गहरे पानी में फिसल कर डूबने लगा। यह देख परिवारीजन उसे बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के आरक्षी आफताब हुसैन व अनूप श्रीवास्तव बोट के साथ वहां पहुंचे व डूब रहे युवक को बचाने के लिए रेसक्यू शुरू किया। इस दौरान उफान के कारण नदी में बहाव बहुत तेज था। इस कारण युवक पानी में उतराने लगा। युवक के पुल से करीब 50 मीटर आगे पहुंच जाने के बाद तट पर मौजूद जवान आफताब ने पानी में छलांग लगा कर युवक को पकड़ कर सुरक्षित किनारे पर लाकर बाहर निकाला। पुत्र को सकुशल देख घाट पर मौजूद परिवारीजनों की आंखों से खुशी से आंसू झलक पड़े। सभी ने एसडीआरएफ के जवान आफताब के प्रति कृतज्ञता जताई।